रूस-यूक्रेन संघर्ष में अमेरिका की जिम्मेदारी की अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट और उद्देश्यपूर्ण समझ है

2022-05-27 17:39:33

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 27 मई को कहा कि चीन ने ईरानी विदेश मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी पर ध्यान दिया है। इससे एक बार फिर जाहिर है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष में अमेरिका की जिम्मेदारी की स्पष्ट और उद्देश्यपूर्ण समझ है।

   रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री अब्दुल्लायन ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच के वार्षिक सम्मेलन में कहा कि अमेरिका और नाटो की उत्तेजक कार्रवाई से रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष  हो रहा है। ईरान वार्ता और राजनयिक तरीके से रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान का समर्थन करता है।

   वांग वनपिन ने कहा कि वास्तव में संयुक्त राष्ट्र के 190 से अधिक सदस्य देशों में से 140 से अधिक देशों ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों में भाग नहीं लिया है, जिनकी आबादी 6 अरब से अधिक है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी पक्ष को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के उद्देश्य और निष्पक्ष आवाज को ध्यान से सुनना चाहिए, यूक्रेन संकट में अपनी जिम्मेदारी पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, और संकट के राजनीतिक समाधान की स्थितियां बनाने के लिए जल्द ही रूस के साथ व्यापक बातचीत करनी चाहिए।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम