मूडीज ने भारत की विकास दर का अनुमान घटाया

2022-05-27 14:03:36

26 मई को अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वर्ष 2022 में भारत के आर्थिक विकास दर अनुमान को पिछले 9.1 प्रतिशत से घटाकर 8.8 प्रतिशत कर दिया और साल 2023 में भारत के आर्थिक विकास दर का अनुमान 5.4 प्रतिशत पर बनाए रखेगा।

मूडीज ने उसी दिन कहा कि साल 2021 की चौथी तिमाही में शुरू होने वाली भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास गति इस साल के पहले चार महीनों में जारी है। लेकिन कच्चे तेल, खाद्य और उर्वरक की बढ़ती कीमतों से आने वाले महीनों में परिवार का खर्च पर असर पड़ेगा। मुद्रास्फीति को और बढ़ने से रोकने के लिए ब्याज दर की वृद्धि से मांग में उन्नति गति धीमी होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत ऋण वृद्धि और व्यापार निवेश के इरादे की वृद्धि से साबित हुआ है कि निवेश चक्र मजबूत हो रहा है। जब तक कच्चे तेल और खाद्य कीमतों में और वृद्धि नहीं होती, तब तक भारत की अर्थव्यवस्था में लगातार वृद्धि होगी।

बताया जाता है कि मूडीज ने इस साल मार्च में एक आर्थिक दृष्टिकोण रिपोर्ट जारी की, जिसने साल 2022 में भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को पिछले 9.5 फीसदी से घटाकर 9.1फीसदी कर दिया और वर्ष 2023 में भारतीय आर्थिक विकास के अनुमान को 5.5 प्रतिशत से घटाकर 5.4 प्रतिशत कर दिया।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम