नेपाल में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई का मौसम शुरू

2022-05-09 11:43:26

7 मई को 11 नेपाली पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट के शिखर पर सफल चढ़ाई की। जाहिर है इस वर्ष के वसंत में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई का मौसम शुरू है।


नेपाली पर्यटन ब्यूरो के अधिकारी बिस्मा राज बत्राई ने कहा कि इन पर्वतारोहियों ने स्थानीय समयानुसार 7 मई की शाम 6 बजकर 55 मिनट पर माउंट एवरेस्ट के शिखर पर चढ़ाई की। इस बार की चढाई का मुख्य कार्य बाद के पर्वतारोहियों की तैयारी के लिए नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट पर ट्रेकिंग मार्ग में रस्सियों को ठीक करना है।


पता चला है कि मौसम के कारण हर अप्रैल के मध्य से मई के अंत तक नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का एक उत्कृष्ट समय है। इस अवधि में दुनिया भर के पर्वतारोही चढ़ाई करने के लिए नेपाल आते हैं। एएफपी के मुताबिक, नेपाली सरकार ने इस साल माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए कुल 316 लाइसेंस जारी किए हैं। अधिकांश पर्वतारोहियों में से हर लोग के पास कम से कम एक शेरपा गाइड के साथ पर्वतारोहण करने के कारण अपेक्षित है कि इस साल 600 से अधिक लोग माउंट एवरेस्ट को फतह करने के लिए नेपाल की ओर से चुनौती देंगे।


इस 7 मई को माउंट एवरेस्ट के शिखर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाले 11 लोग सब शेरपा हैं। इन पर्वतारोहियों के दल के प्रभारी 52 वर्षीय केमी रीता शेरपा ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा माउंट एवरेस्ट फतह किया है। उसी दिन वे अपने पूर्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए माउंट एवरेस्ट पर 26वीं बार चढ़े। पिछले साल जब केमी रीता शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर ट्रेकिंग मार्ग के साथ रस्सियों को ठीक करने के लिए भी अभियान चलाया था, तो उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा फतह करने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था।


केमी रीता शेरपा ने पहली बार 13 मई, 1994 को माउंट एवरेस्ट फतह की थी। इसके बाद लगभग हर साल उन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह की। वर्ष 2019 में उन्होंने एक सप्ताह से कम समय में दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की और अपना 23वां व 24वां माउंट एवरेस्ट फतह करने के बारे विश्व रिकॉर्ड बनाया था।


(हैया)

रेडियो प्रोग्राम