श्रीलंका ने फिर आपातकाल की घोषणा की

2022-05-07 17:02:48

 श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन के प्रेस और मीडिया कार्यालय ने 6 मई की शाम को कहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने उसी दिन मध्यरात्रि से आपातकाल की स्थिति लागू करने की घोषणा की।

   राष्ट्रपति भवन के प्रेस और मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, सार्वजनिक व्यवस्था की रक्षा करने और सामाजिक जीवन के लिए आवश्यक आपूर्ति और सेवाओं को बनाए रखने के लिए आपातकाल की स्थिति लागू की जाती है।

   गोटबाया राजपक्षे ने 1 अप्रैल की शाम को पूरे देश में सार्वजनिक आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी और 5 अप्रैल की शाम को रद्द करने की घोषणा की थी।

   हाल ही में श्रीलंका में लगातार विरोध प्रदर्शन हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सरकार देश के सामने आ रहे आर्थिक संकट का जल्द समाधान करे।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम