लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय सेना के 29वें प्रमुख बने

2022-05-01 15:56:25

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने भारत के नए सेना प्रमुख के तौर पर पदभार संभाल लिया है। उन्होंने जनरल एमएम नरवणे की जगह ली है। वह देश के 29वें सेना प्रमुख बने हैं।

 

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे का जन्म मई 1962 में महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ। वे इस साल 1 फरवरी को सेना के उप-प्रमुख बनने से पहले थल सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे।

 

बता दें कि भारतीय रक्षा मंत्रालय ने 18 अप्रैल को मनोज पांडे को सेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया था।

(वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम