अफगानिस्तान में दो बम हमलों में 9 लोगों की मौत

2022-04-29 17:31:42

उत्तरी अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ़ शहर में 28 अप्रैल को दो बम हमले हुए,जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हुई, साथ ही 13 लोग घायल हुए। बल्ख प्रांतीय पुलिस के एक प्रवक्ता ने 28 अप्रैल को इसकी पुष्टि की।

उस प्रवक्ता के मुताबिक 28 अप्रैल की रात 7 बजे के आसपास मजार-ए-शरीफ़ शहर के तीसरे पुलिस ज़िले में एक बस को निशाया बनाया गया। करीब 10 मिनट के बाद शहर के 10वीं पुलिस ज़िले में भी बम हमला हुआ। दो हमलों में कुल 9 लोगों की मौत हुई, अन्य 13 लोग घायल हुए। फिलहाल पुलिस इन दोनों हमलों की जांच कर रही है।

अभी तक किसी भी समूह या व्यक्ति ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। 

गौरतलब है कि इस महीने अफ़गानिस्तान में हमले बढ़ रहे हैं, अब तक हमलों में सैंकड़ो लोग हताहत हुए हैं। (रमेश शर्मा)     

रेडियो प्रोग्राम