चीनी परियोजनाएं स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देती हैं:केन्याई राष्ट्रपति

2021-12-24 11:26:53

केन्या की राजधानी नैरोबी एक्सप्रेसवे की मुख्य लाइन के खुलने का समारोह 23 तारीख को नैरोबी में आयोजित हुआ। उसका निवेश और निर्माण चीनी-वित्त पोषित उद्यमों द्वारा किया गया है। केन्याई राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा ने समारोह में भाग लिया और कहा कि चीन की परियोजनाएं स्थानीय आर्थिक विकास को प्रभावी ढंग से बढ़ावा देती हैं और जन-जीवन को सुधारती हैं और स्थानीय प्रतिस्पर्धा शक्ति को उन्नत करती हैं।

केन्याटा ने उसी दिन नैरोबी एक्सप्रेसवे परियोजना की निर्माण प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केन्याई लोगों के लिए यह "गर्व का क्षण" है। उन्होंने चीनी कंपनी के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की और अगले साल मार्च में नैरोबी एक्सप्रेसवे के संचालित होने पर विश्वास जताया।

केन्याटा ने कहा कि नैरोबी एक्सप्रेसवे एक महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधा की परियोजना है। पूरा होने के बाद, वह यातायात की भीड़ को कम करेगा, जीवन की लागत को कम करेगा और शहर की प्रतिस्पर्धा शक्ति को उन्नत करेगा।  इसके अलावा, इस परियोजना ने 6,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार दिए हैं, जिससे 200 उप-ठेकेदारों और सैकड़ों स्थानीय निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ताओं को लाभ मिला है।

केन्याटा ने कहा कि चीन ने केन्याई लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई परियोजनाओं को शुरू किया और केन्या चीनी सरकार के साथ सहयोग करना जारी रखेगा। केन्या-चीन संबंध आपसी लाभ और उभय जीत वाले साझेदारी संबंध है। केन्या केन्या और अन्य अफ्रीकी देशों को निरंतर समर्थन देने के लिए चीनी सरकार और जनता का आभारी है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम