पुतिन : पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक में अमेरिकी हस्तक्षेप "चीनी विकास को रोकने की कोशिश करना" है

2021-12-24 13:29:18

पुतिन : पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक में अमेरिकी हस्तक्षेप "चीनी विकास को रोकने की कोशिश करना" है_fororder_VCG31N1237396937

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 23 दिसंबर को मॉस्को में आयोजित वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमेरिका और अन्य देश पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक में भाग लेने के लिए अधिकारियों को नहीं भेजेंगे, इनका निर्णय गलत व अस्वीकार्य है और इनका उद्देश्य "चीन के विकास को रोकने की कोशिश करना" है।

पुतिन ने कहा कि अमेरिका और अन्य देशों ने पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक में भाग लेने के लिए अधिकारियों को नहीं भेजने की घोषणा की। इनका उद्देश्य केवल "चीन के विकास को रोकने की कोशिश करना" है, कोई अन्य कारण नहीं है। यह निर्णय गलत है, इन देशों ने अस्थायी राजनीतिक समस्याओं को हल करने के लिए खेलों का उपयोग किया। उन्हें मालूम होना चाहिए कि चीन का विकास अबाधित है।

पुतिन ने यह भी कहा कि कला की तरह खेलों को भी विभिन्न देशों के लोगों के बीच समस्याएं पैदा करने के बजाय लोगों को एकजुट करना चाहिए। जब खेल अपने मूल्य को खो देता है, तो यह पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को नुकसान पहुंचाता है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम