पाक अधिकारी: डब्ल्यूटीओ की निष्पक्षता,न्याय और विविधीकरण की रक्षा में चीन की अहम भूमिका

2021-12-02 11:07:22

पाक अधिकारी: डब्ल्यूटीओ की निष्पक्षता,न्याय और विविधीकरण की रक्षा में चीन की अहम भूमिका_fororder_1.JPG

इस वर्ष विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) में चीन के प्रवेश की 20वीं वर्षगांठ है। पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय के डब्ल्यूटीओ विभाग के संयुक्त सचिव उमर हामिद ने चाइना मीडिया ग्रुप को दिये एक साक्षात्कार में कहा कि पिछले 20 वर्षों में चीन की व्यापक राष्ट्रीय ताकत लगातार बढ़ रही है। डब्ल्यूटीओ में चीन की भूमिका भी बढ़ रही है। वर्तमान एकतरफावाद की प्रवृत्ति उभरने की अंतरराष्ट्रीय स्थिति में पाकिस्तान चीन के साथ डब्ल्यूटीओ की निष्पक्षता,न्याय और विविधीकरण की रक्षा के लिए प्रयास करने को तैयार है।

उमर हामिद ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में, चीन की अर्थव्यवस्था का तेज विकास हुआ और सुधार व खुलेपन को लगातार बढ़ाया जा रहा है। और लोगों को गरीबी से निकालने में बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। चीन सभी विकासशील देशों के लिए एक मॉडल बन गया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चीन की व्यापक शक्ति बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे चीन डब्ल्यूटीओ में अधिक से अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, खासकर डब्ल्यूटीओ की निष्पक्षता, न्याय और विविधीकरण को बनाए रखने में।

हामिद ने कहा कि डब्ल्यूटीओ में शामिल होने के बाद से चीन डब्ल्यूटीओ का एक बहुत महत्वपूर्ण सदस्य बन गया है। साथ ही, एक विकासशील देश के रूप में, चीन विकासशील देशों के हितों की रक्षा और विकासशील देशों को उचित व्यवहार मिलने की गारंटी करते हुए डब्ल्यूटीओ के बहु-संस्कृतिवाद की आवश्यक विशेषताओं को बनाए रखता है।

उमर हामिद ने कहा कि एकतरफावाद के मौजूदा वैश्विक प्रसार ने डब्ल्यूटीओ के मुख्य कार्य को बुरी तरह प्रभावित किया है और इसे रोका जाना चाहिए। चीन बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की स्थापना का आह्वान करता रहा है और पाकिस्तान चीन के साथ काम करने को तैयार है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम