अफ़गान कार्यवाहक प्रधानमंत्रीः अफ़गानिस्तान सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने को तैयार

2021-11-29 13:09:56

अफ़गान कार्यवाहक प्रधानमंत्रीः अफ़गानिस्तान सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने को तैयार_fororder_908fa0ec08fa513d8f7e51d93f0b2bf2b3fbd954

अफ़गान अंतरिम सरकार के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद हसन अखुंद ने 27 नवंबर को कहा कि अफ़गानिस्तान सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध और आर्थिक संपर्क बनाए रखने का इच्छुक है।

उन्होंने उस रात अफ़गान राष्ट्रीय टीवी पर एक भाषण में उपरोक्त बयान दिया। अंतरिम सरकार का कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह उनका पहला सार्वजनिक भाषण है।

हसन अखुंद ने जोर देते हुए कहा कि तालिबान किसी भी संगठन को दूसरे देशों की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए अफ़गान भूमि का उपयोग करने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तालिबान देश के पुनर्निर्माण पर ध्यान दे रहा है और अफ़गानिस्तान पर दबाव बनाना किसी के लिए भी अच्छा नहीं है।

हसन अखुंद ने अफ़गान नागरिकों से देश के पुनर्निर्माण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया और अधिकारियों से जनता की सेवा के लिए कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि तालिबान महिलाओं के शिक्षा पाने के अधिकार का सम्मान करता है और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की गई है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम