भारतीय पुलिस ने 26 नक्सली मार गिराए

2021-11-14 16:09:23

भारतीय पुलिस ने 26 नक्सली मार गिराए_fororder_2

भारतीय मीडिया की 13 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार उसी दिन भारतीय पुलिस ने महाराष्ट्र में एक अभियान के दौरान 26 सरकार विरोधी सशस्त्र नक्सलियों  को मार गिराया।

हिंदू अखबार के मुताबिक, भारतीय पुलिस ने 13 नवंबर को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली इलाके में सरकार विरोधी नक्सलियों के साथ गोलीबारी की, जिसमें 26 सशस्त्र व्यक्तियों को मारा गया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए। मारे गए सशस्त्र व्यक्तियों में नक्सलियों के एक बड़े लीडर के शामिल होने की संभावना है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम