भारत : उत्तर प्रदेश में जीका वायरस के 100 से अधिक मामले

2021-11-11 12:40:51

भारत : उत्तर प्रदेश में जीका वायरस के 100 से अधिक मामले_fororder_捕获0.JPG

10 नवंबर को भारतीय मीडिया द्वारा जारी रिपोर्टों के अनुसार, भारत के उत्तर प्रदेश के कानपुर में हाल ही में जीका वायरस के मामले मिले हैं, जिसमें पुष्ट मामलों की संख्या 105 तक पहुंच गई है, जबकि किसी के मरने की खबर सामने नहीं आयी।

भारत : उत्तर प्रदेश में जीका वायरस के 100 से अधिक मामले_fororder_捕获3.JPG

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानपुर में अक्टूबर के अंत से जीका वायरस से पुष्ट मामलों की संख्या 105 तक पहुंच गई है, जिनमें से 17 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में स्थानीय प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभागों ने निगरानी, ​​कीटाणुशोधन और जांच को मजबूत किया है और नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

भारत : उत्तर प्रदेश में जीका वायरस के 100 से अधिक मामले_fororder_捕获2.JPG

बता दें कि जीका वायरस से फैलने वाली बीमारी का प्रसार एडीज मच्छर द्वारा होता है। जीका वायरस से संक्रमित लोगों में बुखार, जोड़ों में दर्द, डेंगू बुखार के समान लक्षण हो सकते हैं।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम