चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की महान उपलब्धियां प्रेरणादायक हैं:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव

2021-11-10 18:10:27

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं केंद्रीय समिति का छठा पूर्णाधिवेशन अब पेइचिंग में आयोजित हो रहा है। इस में प्रमुख रूप से पार्टी की सौ वर्षों के संघर्ष की प्रमुख उपलब्धियों और ऐतिहासिक अनुभव का अध्ययन किया जाता है और व्यापक रूप से सारांशित किया जाता है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव राजा ने हाल ही में नई दिल्ली में चीनी समाचार एजेंसी शिंगह्वा के साथ इंटरव्यू में कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना से अब तक के सौ वर्षों में प्राप्त महान उपलब्धियां प्रेरणादायक हैं।

उन्होंने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना से अब तक के सौ वर्षों में प्राप्त महान उपलब्धियों और विश्व के लिए किए गए योगदान की बड़ी प्रशंसा की। उन का विचार है चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का इतिहास "एक गौरवशाली इतिहास है।" चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने चीनी लोगों को एक महान क्रांति के माध्यम से चीन लोक गणराज्य की स्थापना की, देश के निर्माण और सुधार की प्रक्रिया में अग्रणी भूमिका निभाई।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम