भारत में 33.2 लाख बच्चे कुपोषित

2021-11-08 15:50:25

भारत में 33.2 लाख बच्चे कुपोषित_fororder_VCG41506991632

7 नवंबर को प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय महिला और बाल विकास मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 21 अक्तूबर 2021 तक, भारत में कुल 33.2 लाख बच्चे कुपोषण की स्थिति में हैं, जिनमें 17.7 लाख बच्चों की स्थिति बहुत गंभीर है। महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात में बच्चों के कुपोषण की स्थिति सबसे गंभीर है।

भारतीय महिला और बाल विकास मंत्रालय के अनुमान के अनुसार, 14 अक्तूबर 2021 तक, कुल 17,76,902 बच्चे गंभीर रुप से कुपोषित हैं, वहीं 15,46,420 बच्चे मध्यम कुपोषण की स्थिति में हैं। कोरोना वायरस निमोनिया की महामारी के फैलाव की वजह से अत्यंत गरीबों के खराब स्वास्थ्य और पोषण संबंधी संकट के और बढ़ने की संभावना है।

वर्तमान में भारत में कुपोषित बच्चों की कुल संख्या 33,23,322 हो गई है। इस बार भारत में गिने गए 8.19 करोड़ बच्चों में कुपोषित बच्चों की संख्या लगभग 4.04 प्रतिशत है। गत वर्ष के नवम्बर से इस वर्ष के अक्तूबर तक, देश में गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की संख्या में 91 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, यानी कि 9,27,606 की संख्या से वर्तमान के 17,76,902 बच्चों तक बढ़ गए।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम