बिहार में नकली शराब पीने से अब तक 33 मरे

2021-11-06 18:53:00

भारतीय मीडिया के अनुसार 5 नवंबर तक बिहार में नकली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 पहुंच गयी है।

रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में बिहार के गोपालगंज और समस्तीपुर में जहरीली शराब पीने की घटना हुई। अब तक इसमें 33 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में 20 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले भी बिहार में नकली शराब पीने से लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। जबकि जुलाई 2020 में पंजाब में ऐसी ही घटना में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम