पाक सरकार और पाक तालिबान के बीच अस्थायी युद्धविराम समझौता

2021-11-05 17:04:57

व्यापक शांति समझौते की खोज करने के लिए 5 नवम्बर को पाक सरकार और पाक तालिबान ने प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए और करीब 20 वर्षों की शत्रुतापूर्ण स्थिति को खत्म किया।

हाल में पाक तालिबान ने इस पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

खबर है कि दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान में दो हफ्तों की आमने-सामने की वार्ता की और पाक तालिबान के नजरबंद व्यक्तियों को रिहा करने की पूर्व शर्त में प्रारंभिक समझौता संपन्न किया और देश में युद्धविराम की घोषणा भी की।

हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि पाकिस्तान पक्ष की ओर से किस ने वार्ता में हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के गृहमंत्री इसके मध्यस्थ रहे। पाक सरकार और पाक तालिबान उचित हल प्रस्ताव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम