सीआईआईई श्रीलंका के लिए चीनी बाजार के अन्वेषण का एक उत्कृष्ट अवसर है

2021-10-30 17:42:10

सीआईआईई श्रीलंका के लिए चीनी बाजार के अन्वेषण का एक उत्कृष्ट अवसर है_fororder_VCG111355350891

श्रीलंका निर्यात विकास एजेंसी के अध्यक्ष सुरेश डी मेलो ने हाल ही में चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को दिये एक खास साक्षात्कार में कहा कि सालाना चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) श्रीलंका के लिए चीनी बाजार का अन्वेषण करने का एक उत्कृष्ट अवसर है।

वर्ष 2018 में पहले आयोजन के बाद से हर साल श्रीलंका की कंपनियां सीआईआईई में भाग लेती हैं और श्रीलंका निर्यात विकास एजेंसी संबंधित समन्वय कार्य की जिम्मेदारी संभालती है। सुरेश डी मेलो ने कहा कि सीआईआईई में भाग लेना वास्तव में श्रीलंका के लिए चीनी बाजार के अन्वेषण का एक अच्छा अवसर है और इसमें भाग लेती हुई कंपनियां वैश्विक उपभोक्ताओं को श्रीलंका के उच्च-गुणवत्ता और अद्वितीय उत्पाद को प्रदर्शित कर सकती हैं।

सुरेश डी मेलो ने यह भी कहा कि इस वर्ष श्रीलंका ने सीआईआईई के आयोजन के दौरान "श्रीलंकाई खाद्य और कृषि उत्पाद" प्रदर्शनी की योजना बनाई है और 18 कंपनियां प्रदर्शनी में भाग लेंगी। उनका मानना ​​है कि चीनी उपभोक्ता स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

उधर, सुरेश डी मेलो ने संवाददाता को बताया कि बढ़ते उपभोक्ता बाजार के रूप में चीनी बाजार ने बड़ा अवसर प्रदान किया है। चीन श्रीलंका का एक बहुत महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार है और वर्तमान में श्रीलंका का आठवां सबसे बड़ा निर्यात बाजार है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम