अफगान समस्या की त्रिपक्षीय वार्ता मॉस्को में आयोजित होगी

2021-10-16 16:22:57

अफगान समस्या की त्रिपक्षीय वार्ता मॉस्को में आयोजित होगी_fororder_yang-5

स्थानीय समयानुसार 15 अक्तूबर को रूसी राष्ट्रपति की अफगान समस्या के विशेष प्रतिनिधि कैबरोव ने कहा कि अफगान समस्या की त्रिपक्षीय वार्ता 19 अक्तूबर को मॉस्को में आयोजित होगी। रूस, चीन, अमेरिका और पाकिस्तान के प्रतिनिधि वार्ता में भाग लेंगे। विभिन्न पक्ष अफगान समस्या पर बातचीत करेंगे और सहमति प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।

उधर, रूसी विदेश मंत्रालय के अधिकारी जेस्रेन्क ने उसी दिन कहा कि अमेरिका रूस के मध्य एशियाई गठबंधन देशों पर दबाव डाल रहा है, ताकि इस क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अड्डे की स्थापना हो सके। लेकिन यह मध्य एशियाई देशों, रूस, चीन और ईरान के लिए अस्वीकार्य है।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम