भारत सरकार ने वीजा प्रक्रिया में ढील दी, अब विदेशी पर्यटक जा सकेंगे भारत

2021-10-08 16:01:36

भारत सरकार ने वीजा प्रक्रिया में ढील दी, अब विदेशी पर्यटक जा सकेंगे भारत_fororder_印度旅行

भारत वीजा जारी करने और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन पर पाबंदियों में ढील देगा। भारत सरकार ने 7 अक्तूबर को इस बात की घोषणा की।

भारतीय गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि महामारी की मौजूदा कुल मिलाकर स्थिति का मूल्यांकन करने के बाद उन्होंने वीजा जारी करने और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन पर पाबंदियों में ढील देने का फैसला किया है। इस बयान के अनुसार भारत चार्टर्ड उड़ानों के जरिए आने वाले विदेशी नागरिकों को 15 अक्टूबर से नए पर्यटन वीजा देना शुरू करेगा। चार्टर्ड विमानों के अलावा अन्य उड़ानों से भारत में प्रवेश करने वाले विदेशी पर्यटक आगामी 15 नवंबर से नए पर्यटक वीजा पाने में सक्षम होंगे। सभी विदेशी पर्यटकों और संबंधित उड्डयन कंपनियों को भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये महामारी-रोधी नियमों और संबंधित आवश्यकताओं का पालन करना होगा।

भारतीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार महामारी के तनाव से राहत पाने के साथ-साथ भारत सरकार ने अपनी अर्थव्यवस्था को आगे खोलने का निर्णय किया है। पिछले कुछ महीनों में भारत में बड़ी संख्या में लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं और हर दिन नये पुष्ट मामलों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज हुई है। महामारी के दौरान पर्यटन और होटल उद्योग में आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए भारतीय पर्यटन मंत्रालय ने विदेशी पर्यटकों को वीजा जारी करने की घोषणा की है।

बता दें कि महामारी के कारण पिछले मार्च से भारत सरकार ने विदेशी लोगों को नये वीजा देना बंद कर दिया था। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन संबंधी कई अन्य पाबंदियां भी लगाई थीं। बाद में विदेशी लोगों को भारत में प्रवेश करने और ठहरने के लिए पर्यटक वीजा के अलावा दूसरे तरह के भारतीय वीजा हासिल करने की भी अनुमित होगी।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम