सुश्री मंग वानचो की स्वदेश वापसी को लेकर सीजीटीएन होस्ट द्वारा मशहूर फ्रांसीसी लेखक के साथ हुए साक्षात्कार

2021-09-27 19:40:21

कनाडा में लगभग 3 साल के घरेलू कारावास के बाद, चीनी कंपनी हुआवेइ की सीएफओ मन वानचो शनिवार को स्वदेश वापस लौट आई। जब वह अमेरिकी अदालत में पेश हुई, तो उन्होंने खुद पर लगाए गए विभिन्न आरोपों के लिए दोषी नहीं मानी।

चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन की होस्ट थ्येन वेइ ने 27 सितंबर को सर्वश्रेष्ठ विक्रेता वाली पुस्तक "द अमेरिकन ट्रैप" के फ्रांसीसी लेखक फ़्रेडरिक पिएरुसी के साथ साक्षात्कार किया। लेखक ने कहा कि इस बार चीन ने अपनी राष्ट्रीय इच्छाशक्ति का इस्तेमाल कर अमेरिका के "लंबी बांह न्यायधिकार क्षेत्र" का विरोध किया, जिसने दुनिया के लिए एक बेंचमार्क स्थापित किया।

उनका मानना ​​​​है कि हालांकि अन्य देश अभी इसके बारे में बात नहीं करते, उन्हें गहराई से प्रभावित होना चाहिए। भविष्य में अमेरिका के "लंबी बांह न्यायधिकार क्षेत्र" का सामना करते हुए वे चीन की ही तरह लड़ेंगे, तभी रास्ता मिलेगा।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम