शरतकाल विषुव:फसल का एक दिन है

2021-09-23 14:31:39

शरतकाल विषुव पर सूर्य लगभग सीधे पृथ्वी के भूमध्य रेखा पर होता है, और पूरे विश्व में दिन और रात की लंबाई बराबर होती है। इस सौर चक्र ने न सिर्फ़ दिन और रात के समय को समान रूप से विभाजित किया है, बल्कि शरद ऋतु को भी विभाजित किया। शरतकाल विषुव के बाद दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ जाता है और दिन-ब-दिन तापमान गिरता जाता है। क्योंकि यह समय फसल का दिन है, इसलिये वर्ष 2018 में चीन ने शरतकाल विषुव के दिन को किसान फसल उत्सव की स्थापना की, जो किसान के लिये स्थापित किया गया पहला राष्ट्र स्तरीय दिवस है। यह जाहिर हुआ है कि चीन सरकार किसानों और ग्रामीण मामलों पर बड़ा ध्यान देती है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम