अफगानिस्तान में आंतरिक युद्ध खत्म, जल्द "अंतरिम सरकार" का गठन

2021-09-06 19:26:56

अफगानिस्तान में आंतरिक युद्ध खत्म, जल्द "अंतरिम सरकार" का गठन_fororder_微信图片_20210906202842

स्थानीय समयानुसार 6 सितंबर को तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पंजशीर प्रांत के नियंत्रण से अफगानिस्तान में आंतरिक युद्ध औपचारिक तौर पर समाप्त हो गया है।

अफगानिस्तान में आंतरिक युद्ध खत्म, जल्द "अंतरिम सरकार" का गठन_fororder_微信图片_20210906202847

पंजशीर के भविष्य की शासन योजना के बारे में मुजाहिद ने उम्मीद जताते हुए कहा पंजशीर के भावी गवर्नर और डिप्टी गवर्नर पंजशीर के स्थानीय लोगों में से होंगे। तालिबान पंजशीर सहित अफगानिस्तान में सभी जातीय समूहों की समानता की गारंटी देगा। उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण पंजशीर के कुछ हिस्सों में लोगों के पास भोजन और दवा की कमी है और तालिबान जल्द से जल्द उनकी मदद करेगा। पंजशीर में लड़ाई में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ।

अफगानिस्तान में आंतरिक युद्ध खत्म, जल्द "अंतरिम सरकार" का गठन_fororder_微信图片_20210906202851

मुजाहिद ने कहा कि तालिबान कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा और उसने अवैध व आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। लेकिन अमेरिकी सेना ने वापसी से पहले जानबूझकर काबुल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में सुविधाओं को नष्ट कर दिया, जिसके कारण हवाई अड्डे का औपचारिक तौर पर संचालन फिर से शुरू करने में कुछ समय लगेगा। मुजाहिद ने यह भी कहा कि अफगान मुद्रा की विनिमय दर वर्तमान में अपेक्षाकृत स्थिर है, और तालिबान गरीबों या मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करने के लिए आर्थिक और वित्तीय प्रयास करना जारी रखेगा।

अफगानिस्तान में आंतरिक युद्ध खत्म, जल्द "अंतरिम सरकार" का गठन_fororder_微信图片_20210906202910

मुजाहिद ने कहा कि भविष्य में, बेहतर समायोजन और अनुकूलन के लिए एक "अस्थायी सरकार" की स्थापना की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि नई सरकार एक समावेशी इस्लामी सरकार होगी। तालिबान को उम्मीद है कि अफगानिस्तान और चीन भविष्य में कई क्षेत्रों में सहयोग करेंगे, लेकिन इससे पहले तालिबान को अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा हासिल करनी होगी।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम