चाइना मीडिया ग्रुप से सुनी अफ़गान लोगों की आवाज़

2021-09-01 12:47:21

चाइना मीडिया ग्रुप से सुनी अफ़गान लोगों की आवाज़_fororder_1

अफ़गानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर केनेथ मैकेंज़ी ने 30 अगस्त को घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से हटने का काम पूरा कर लिया है। उस दिन रात को राष्ट्रपति जो बाइडन ने वाशिंगटन में बयान जारी कर एलान किया कि अफ़गानिस्तान में अमेरिका की 20 वर्षीय  मौजूदगी खत्म हो चुकी है।

चाइना मीडिया ग्रुप से सुनी अफ़गान लोगों की आवाज़_fororder_2

अफ़गान तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन का पोस्ट

अमेरिकी सेना की वापसी के बाद अफ़गान तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने सोशल मीडिया पर कहा की कि अफ़गान समय के अनुसार रात 12 बजे आखिरी अमेरिकी सैनिक ने अफगानिस्तान छोड़ा, हमारे देश ने पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त की। हर एक नागरिक को हार्दिक बधाई देता हूँ।

चाइना मीडिया ग्रुप से सुनी अफ़गान लोगों की आवाज़_fororder_3

अफ़गान अनुसंधान और परामर्श केंद्र के प्रमुख गुलाम जिलानी ज्वाक

इस समय अमेरिकी शक्ति और सैन्य हस्तक्षेप से पीड़ित अफगान लोगों को शांतिपूर्ण वार्ता में देश के पुनर्निर्माण और आर्थिक विकास करने की बड़ी जिज्ञासा है। अफ़गान अनुसंधान और परामर्श केंद्र के प्रमुख, राजनीतिक विश्लेषक गुलाम जिलानी ज्वाक ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संवाददाता को दिए खास इन्टरव्यू में कहा कि 20 सालों में अमेरिकी सेना की मौजूदगी से अफ़गान लोग युद्ध से भारी पीड़ित हुए। वर्तमान में विदेशी हस्तक्षेप की वजह से अफगानिस्तान क्षेत्रीय युद्धों और टकरावों का केंद्र बन गया है। अफगानिस्तान के लिए बड़ी ताकतों को इसमें दखल देना और इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। चीन ने अफ़गानिस्तान के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप न करने को पेश किया, जो अफ़गानिस्तान के और क्षेत्रीय हितों से मेल खाता है।

गुलाम जिलानी ज्वाक ने कहा कि यदि भविष्य की नई अफगान सरकार अंतरराष्ट्रीय अलगाव से मुक्त होना चाहती है, तो उसे अल-कायदा और पूर्वी तुर्किस्तान जैसे कट्टरपंथी संगठनों के साथ संबंधों को प्रभावी ढंग से समाप्त करना होगा, जो इस क्षेत्र को धमकी देते हैं। इसके अलावा, घरेलू अर्थतंत्र के त्वरित विकास के लिए अफ़गानिस्तान को चीन के साथ राजनीतिक और आर्थिक संबंध का विस्तार करने की आवश्यकता है, और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भाग लेने वाले देसी-विदेशी निर्माताओं और सहायता देने वालों के लिए एक सुरक्षित और स्थिर वातावरण प्रदान करना चाहिए।

चाइना मीडिया ग्रुप से सुनी अफ़गान लोगों की आवाज़_fororder_4

अफ़गान नेटिजन अब्दुल हलील हमीदी का पोस्ट

चीन अफगानिस्तान की संप्रभुता, स्वतंत्रता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करता है, अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने की नीति अपनाता है, और अफगान मुद्दे के राजनीतिक समाधान में हमेशा रचनात्मक भूमिका निभाता है। अफ़गान नेटिजन अब्दुल हलील हमीदी ने कहा कि चीन अफ़गानिस्तान का मित्रवत पड़ोसी है। लम्बे समय में चीन ने अफ़गानिस्तान को बड़ी सहायता दी, लेकिन अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों में कभी दखल नहीं दिया।

चाइना मीडिया ग्रुप से सुनी अफ़गान लोगों की आवाज़_fororder_5

अफ़गान राजनीति विज्ञान विशेषज्ञ मतिउल्लाह खरोति 

वहीं, अफ़गान राजनीति विज्ञान विशेषज्ञ मतिउल्लाह खरोति ने सीएमजी के साथ हुए एक साक्षात्कार में कहा कि चीन हमेशा अफगानिस्तान में विभिन्न राजनीतिक गुटों के बीच शांति वार्ता के माध्यम से मुद्दों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप की वकालत करता है, और कभी भी अमेरिका की तरह अफगानिस्तान के खिलाफ शक्ति और बल का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि चीन का सुझाव सही मायने में अफ़गानिस्तान की शांति के लिए है, और अफ़गान लोगों के मानवाधिकार का सम्मान करता है, जो कि वर्तमान में अफ़गानिस्तान की वास्तविक स्थिति और जनता के हितों से मेल खाता है।   

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम