श्रीलंका की सेना को सहायता देने वाली चीनी वैक्सीन कोलंबो पहुंची

2021-08-29 16:47:34

चीनी जन मुक्ति सेना द्वारा श्रीलंका की सेना को सहायता दी जाने वाली पहले खेप की वैक्सीन 28 अगस्त को कोलंबो पहुंची। श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय के स्थायी सचिव, राष्ट्रीय रक्षा चीफ ऑफ स्टाफ और सेना के कमांडर, नौसेना के कमांडर, वायु सेना के चीफ ऑफ स्टाफ ने हवाई अड्डे में इसका स्वागत किया। श्रीलंका स्थित चीनी दूतावास के सैन्य अधिकारी वान तुंग ने श्रीलंका को वैक्सीन सौंपी।

श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय के स्थायी सचिव गुणारत्ने ने राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री गोटाबाया की ओर से श्रीलंका के महामारी विरोधी कार्य का समर्थन करने के लिए चीनी फौजी आयोग और चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि इस खेप की वैक्सीन श्रीलंकाई सेना द्वारा प्राप्त पहले खेप की विदेशी सैन्य वैक्सीन सहायता है। श्रीलंकाई महामारी की वर्तमान अत्यंत गंभीर स्थिति में, यह श्रीलंकाई सेना के लिए एक महत्वपूर्ण सामग्री और आध्यात्मिक समर्थन है।

वान तुंग ने कहा कि चीन और श्रीलंका, दोनों देशों की सेनाओं के बीच मैत्री का पुराना इतिहास है। इस खेप की वैक्सीन श्रीलंका के लोगों और सेना के लिए चीन की महामारी रोकथाम सहायता का हिस्सा है। महामारी की कठिन परिस्थिति में दोनों देशों और दोनों सेनाओं ने एक दूसरे की मदद की है, और दोनों पक्षों के बीच संबंध और गहरा और अधिक स्थिर हो गया है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम