अफ़गानिस्तान की अस्थिरता अमेरिका ने बनायी है: अफ़गान युवा

2021-08-20 12:13:03

हाल ही में अफ़गान स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। अफ़गान तालिबान के नेता और प्रवक्ता ने कई बार खुले तौर पर कहा कि अफ़गान तालिबान जनता के सामने मौजूद समस्याओं का समाधान करेगा, जनता की इच्छा को पूरा करेगा, और खुली व सहनशील इस्लामी सरकार की स्थापना करने की कोशिश करेगा।

पर वर्तमान स्थिति के प्रति आम अफ़गान जनता का क्या ख्याल है? अफ़गान पश्तून युवा जियालान बाजवांग राजधानी काबुल में रहते हैं। उन्होंने सीएमजी को फ़ोन पर इन्टरव्यू देते हुए कहा कि हाल ही में वे और उनके परिजन घर में रहते हैं, बाहर नहीं गये। उन्हें वर्तमान स्थिति पर चिंता है। पर वे भविष्य की शांतिपूर्ण प्रक्रिया की प्रतीक्षा में भी हैं।

बाजवांग के विचार में अफ़गानिस्तान की अस्थिरता अमेरिका ने अपने हाथों से बनायी है। उनके अनुसार हम अमेरिका द्वारा किये गये कामों का विरोध करते हैं। क्योंकि अमेरिका निरंतर रूप से हमारे अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करता रहा है। 20 वर्षों से पहले अमेरिका ने अफ़गान सरकार से अमेरिका के इच्छानुसार काम करने का आग्रह किया। मैं हमेशा से अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के ठहरने का विरोध करता हूं। अब वे चले गये, पर एक अस्थिर अफ़गानिस्तान हमारे लिये छोड़ा गया।

बाजवांग ने यह भी कहा है कि वे चीन को धन्यवाद देना चाहते हैं। क्योंकि चीन ने अफगानिस्तान के अंदरूनी मामलों में कभी हस्तक्षेप नहीं किया। अफ़गान लोग चीन के रुख की प्रशंसा करते हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम