खूनी संघर्ष से बचने के लिये अफ़गानिस्तान छोड़ा गनी ने

2021-08-16 13:58:31

खूनी संघर्ष से बचने के लिये अफ़गानिस्तान छोड़ा गनी ने_fororder_bi-1

अफ़गान राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने 15 अगस्त को घोषणा की कि उन्होंने खूनी संघर्ष से बचने के लिये अफ़गानिस्तान छोड़ दिया है।

गनी ने उसी दिन सोशल मीडिया पर बयान जारी करके कहा कि उनके सामने एक मुश्किल विकल्प था। अगर वे देश छोड़कर नहीं जाते, तो अनगिनत बेगुनाहों की मौत होती। राजधानी काबुल को भी नुकसान पहुंचता। यह एक बड़ी आपदा होती। इससे बचने के लिये उन्होंने अफ़गानिस्तान से जाने का फैसला किया।

गनी ने इस बयान में स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया कि उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया है। साथ ही यह नहीं कहा कि वे कहां हैं। ताजिकिस्तान की समाचार एजेंसी "वॉयस ऑफ एशिया" आदि मीडिया के अनुसार गनी कुछ अफ़गान अधिकारियों के साथ ताजिकिस्तान पहुंचे हैं। बाद में वे दूसरे देश जाएंगे। पर यह खबर अफ़गान राष्ट्रपति भवन द्वारा पुष्ट नहीं की गयी है।

उसी दिन कुछ समय पहले अफ़गान राष्ट्रीय सुलह उच्च स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह ने सोशल मीडिया पर कहा कि अफ़गानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति गनी अफ़गानिस्तान से जा चुके हैं।

उधर अफ़गान तालिबान के प्रवक्ता ने 15 तारीख को सोशल मीडिया पर यह घोषणा की कि तालिबान के लोगों ने काबुल में प्रवेश कर लिया है। वहां तालिबान के प्रतिनिधि अफ़गान सरकार के साथ सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण करने की चर्चा कर रहे हैं।

अफ़गानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कहा कि अफ़गानिस्तान ने सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण के लिये एक समन्वय समिति की स्थापना की है। साथ ही यह समिति सुरक्षा व कानून व्यवस्था की रक्षा करेगी।

गौरतलब है कि मई से अमेरिका व नाटो की सेना के हटने के बाद अफ़गान तालिबान के हमलों में तेज़ी आ गयी, और कई शहरों पर कब्जा किया। तालिबान के अनुसार इस संगठन ने पूरे देश के 34 शहरों में 30 शहरों पर कब्जा कर लिया है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम