पिछले 24 घंटे में भारत में 38 हज़ार से अधिक कोरोना के मामले

2021-08-14 16:04:09

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार की सुबह बताया कि पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 38,667 नये मामले सामने आये। इसके साथ ही भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,21,56,493 हो गयी है।

शुक्रवार की सुबह से शनिवार की सुबह तक 478 लोगों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ा।इस तरह महामारी में मृतकों की कुल संख्या 4,30,732 हो गयी।

अब भारत में 3,87,673 सक्रिय मामले बने हुए हैं।

(वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम