तिब्बत : ल्हासा में सबसे बड़ी सब्जी मार्केट

2021-06-22 09:54:20

तिब्बत : ल्हासा में सबसे बड़ी सब्जी मार्केट_fororder_news4

चीन का तिब्बत स्वायत्त प्रदेश मुख्य रूप से पठार है। यहां का मौसम बेहद ठंडा, और वातावरण बेहद शुष्क होता है। इसके चलते सब्जियां और फलों की पैदावार सामान्यतः कम होती है। तिब्बती वासी अधिकतर याक के मांस पर निर्भर होते थे, बाकी के मांस की भी कमी होती थी।

लेकिन इस कमी को पूरा करने के लिए ल्हासा की बाई कृषि उत्पाद मार्केट ने साल 1995 में बीड़ा उठाया। इस मार्केट में तमाम तरह की सब्जियां, फल, मांस आदि उपलब्ध होते हैं। यह सभी कृषि उत्पाद तिब्बत से सटे प्रांतों से आते हैं।

वर्तमान में, बाई कृषि उत्पाद मार्केट 17,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस सब्जी मार्केट में मुख्य रूप से सब्जियां, फल, मांस, समुद्री भोजन आदि सब मिलते हैं। इस बाजार में कुल 112 स्टॉल हैं, जो कि 48 स्टॉल सब्जियों के हैं, 10 स्टॉल फलों के हैं, 24 स्टॉल ताजा मांस के हैं, बाकि के स्टॉल अन्य खाद्य पदार्थों के हैं। इस क्षेत्र में 121 दुकानें हैं, जहां मुख्य रूप से अनाज और तेल, समुद्री भोजन, जलीय उत्पाद, स्थानीय विशिष्टता वाले उत्पाद, रोजमर्रा की जरूरतें वाली चीज़ें सब मिलती हैं।

इस मार्केट में रोजाना करीब 8000 गाड़ियां आती हैं, जो क्रेता और विक्रेता दोनों की होती हैं। यहां 300 से अधिक किसानों और चरवाहों को रोजगार मिला हुआ है।

(अखिल पाराशर)

रेडियो प्रोग्राम