ग्रीष्म संक्रांति

2021-06-21 19:19:33

ग्रीष्म संक्रांति ग्रीष्म काल का दूसरा सौर चक्र माना जाता है। इस चक्र के आगमन के बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ज्यादा पसीना आने की वजह से लोगों को ज्यादा पानी पीने की जरूरत होती है। भोजन करने में गर्मी दूर करने और भूख बढ़ाने पर ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए ज्यादा कड़वी सब्ज़ियां खाएं, और ज्यादा नमकीन या मीठी चीज़ें न खाएं। इसके साथ ही भावनात्मक रूप से शांत रहना चाहिए और सोने की आदत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। गर्म मौसम में शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, इसलिए व्यायाम की तीव्रता को मध्यम रूप से कम करना चाहिए।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम