तिब्बत में गरीबी उन्मूलन के परिणामों की सुदृढ़ता के लिए 16 अरब युआन का निवेश

2021-05-26 19:31:28

तिब्बत में गरीबी उन्मूलन के परिणामों की सुदृढ़ता के लिए 16 अरब युआन का निवेश_fororder_139969083_16219477583401n

वर्तमान में तिब्बत ने ऐतिहासिक रूप से पूर्ण गरीबी को समाप्त कर दिया है। साल 2021 में तिब्बत गरीबी उन्मूलन के परिणामों की सुदृढ़ता के लिए 16 अरब युआन का निवेश करेगा।

अब तक, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की 74 गरीब कांउटियों में 6 लाख 28 हज़ार गरीब जनसंख्या पूरी तरह से गरीबी से बाहर निकल गयी है। गरीबी से बचने वाले प्रति व्यक्ति की वार्षिक प्रयोज्य आय 10 हज़ार युआन से अधिक हो गई है।

तिब्बत में गरीबी उन्मूलन के परिणामों की सुदृढ़ता के लिए 16 अरब युआन का निवेश_fororder_139969083_16219477584011n

गरीबी के खिलाफ़ लड़ाई शुरु होने के बाद से तिब्बत स्वायत्त प्रदेश ने गरीबी उन्मूलन के लिए 75.3 अरब का उपयोग कृषि संबंधी क्षेत्र में किया, औद्योगिक गरीबी उन्मूलन कोष में संचित रूप से 46.6 अरब युआन का निवेश किया और 3037 परियोजनाओं को लागू किया, 964 केंद्रीकृत पुनर्वास स्थलों का निर्माण किया और सभी 2.66 लाख लोगों को स्थानांतरित किया गया। लगातार पांच वर्षों तक तिब्बत में समकक्षों के लिए गरीबी उन्मूलन कार्य सम्मेलन का आयोजन किया, और कुल 247 परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए गए।

तिब्बत में गरीबी उन्मूलन के परिणामों की सुदृढ़ता के लिए 16 अरब युआन का निवेश_fororder_139969083_16219477584571n

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की जन सरकार के मुताबिक, गरीबी के खिलाफ़ लड़ाई पूरी तरह से विजयी रही है, और तिब्बती लोगों की जीवन शैली ने एक हजार साल की छलांग लगाई है। भविष्य में तिब्बत गरीबी उन्मूलन के परिणामों को सुदृढ़ करेगा, ग्रामीण उत्थान पर जोर देते हुए समान समृद्धि को मजबूत करेगा।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम