पांडा दीदी माओ छिंगसोंग

2021-05-25 18:50:03

स्छवान प्रांत के याआन स्थित चीनी पांडा संरक्षण और अनुसंधान केंद्र की  पिफेंगश्या शाखा में माओ छिंगसोंग नाम की एक महिला ब्रीडर हैं। उन्हें पांडा दीदी कहा जाता है। सुबह नौ बजे से उनका दैनिक कार्य शुरू होता है। ताजा बांस पांडा का पसंदीदा नाश्ता है। और पांडा दिन में चार बार भोजन करता है। माओ छिंगसोंग को प्रत्येक भोजन में ताजा और पौष्टिक सामग्री को सुनिश्चित करना होता है। इसके अलावा वह नियमित रूप से पांडा बाड़े की सफाई भी करती हैं।

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक उनके साथ रहने से पांडा उनके बच्चे या परिजनों के जैसे हो गए हैं। भले ही एक-दूसरे के साथ शब्दों से संवाद नहीं कर सकते, माओ छिंगफेंग उनकी एक क्रिया या शोर से उनकी बातों को समझ जाती हैं।  पांडा संरक्षक के रूप में उन्हें विश्वास है कि पूर्ववर्तियों के हाथों से रिले बैटन थाम कर वे पांडा की अच्छी देखभाल करेंगी और उन्हें स्वस्थ और खुश रहने देंगी।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम