लीश्या:ग्रीष्म ऋतु की शुरूआत

2021-05-06 14:18:08

लीश्या 24 सौर चक्र का सातवां चक्र होता है। वह ग्रीष्म ऋतु का पहला चक्र भी माना जाता है। इस मौके पर बच्चे अंडों को आपस में टकराने का खेल खेलते हैं। दो अंडों की टक्कर के बाद जिसका अंडा नहीं टूटा, वह जीतता है। लीश्या चक्र में तापमान स्पष्ट रूप से बढ़ जाता है, और बारिश भी ज्यादा होती है। इस मौसम में गेहूं की फसल होती है। इसलिये पेइचिंग वासी लीश्या के दौरान नूडल्स खाते हैं। इसका मतलब है गेहूं की अच्छी फसल की बधाई देने के साथ अगले साल में अच्छी फसल मिलने की शुभकामनाएं देना।

रेडियो प्रोग्राम