चीनी गाँठ:रंगीन रस्सियों का आकर्षण

2021-04-12 13:49:32

चीनी गाँठ चीन के परंपरागत हस्तशिल्पों में से एक है। वह सब से पहले पुरातन पाषाण काल में कपड़ा बनाते समय पैदा हुआ। बाद में वह धीरे धीरे एक सुन्दर हस्तशिल्प बन गया। आज चीनी गाँठ का प्रयोग घर की साज-सजावट, उपहार के रूप में रिश्तेदारों या दोस्तों को भेंट करने में किया जाता है। चीनी गाँठ में चीन की परंपरागत संस्कृति छिपी हुई है। क्योंकि चीनी भाषा में रस्सी का उच्चारण देव के बराबर है। इसलिये चीनी गाँठ में पवित्रता शामिल है। प्राचीन कथा के अनुसार देवी न्युवा ने रस्सी द्वारा कीचड़ का प्रयोग करके मानव को बनाया। यह तो मानव की उत्पत्ति है। उनके अलावा रस्सी का आकार सांप या ड्रेगन की तरह है। इसलिये पुरातन समय में वह ड्रेगन देव का द्योतक भी था। उधर गाँठ का मतलब शक्ति और सामंजस्य है। यह जीवित परंपरागत हस्तशिल्प आज के समाज में भी बहुत लोकप्रिय है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम