वैज्ञानिक तरीके से सत्य खोजने वाले फारेंसिक डॉक्टर वांग य्वीथ्सोंग

2021-03-26 18:37:01

वांग य्वीथ्सोंग एक फारेंसिक डॉक्टर हैं। विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद वे पहचान और अनुसंधान कार्य में लगे हैं।

वांग ने कहा कि आम लोगों के विचार में फारेंसिक डॉक्टर फिल्म और टीवी धारावाहिक में घटनास्थल की पहचान करने, सबूत प्राप्त करने या मामले को सुलझाने में सहायता करने वाले होते हैं। लेकिन फोरेंसिक चिकित्सा कानून और चिकित्सा के बीच एक पुल है। उनका कार्य फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में प्रदर्शनों से कहीं ज्यादा है।

वर्तमान में वांग य्वीथ्सोंग का मुख्य कार्य मानवीय चोट या विकलांगता को स्पष्ट करके वैज्ञानिक निर्णय लेना है। उन्होंने कहा कि वास्तव में फोरेंसिक डॉक्टर सच्चाई की तलाश के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी साधनों के उपयोग पर विशेष ध्यान देते हैं। वे न्यायिक परीक्षणों के लिए अधिक सहज वैज्ञानिक प्रमाण प्रदान करते हैं।

आम जीवन में वांग य्वीथ्सोंग को घर पर अकेले मॉडल बनाना, दोस्तों के साथ बाहर घूमना पसंद है। पर्यटन करना और फोटो खींचना उसका शौक है। चाहे काम पर हो या जीवन में, वह  हमेशा तर्कसंगत और उत्साही रहते हैं।

फारेंसिक डॉक्टर वांग य्वीथ्सोंग ने कहा कि सबूत की प्रामाणिकता का भेद करना और कानूनी शासन का आधार बनाना, वैज्ञानिक तरीके से सत्य की तलाश करना उनका मिशन है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम