वसंत विषुव

2021-03-20 16:15:27

वसंत विषुव 24 सौर चक्र का चौथा चक्र है, जो कृषि उत्पादन के लिये एक महत्वपूर्ण मौसम है। सूर्य पृथ्वी के भूमध्य रेखा के सामने आ जाता है, और दिन और रात लगभग बराबर होते हैं। इस चक्र से मौसम गर्म होने लगता है, और वर्षा भी पर्याप्त होती है। चीन के अधिकतर क्षेत्रों में फसलें वसंत वृद्धि अवस्था में प्रवेश कर चुकी हैं।

वसंत विषुव के बाद लोग घरों से बाहर निकलते हैं। इस चक्र में लोग पतंग उड़ाते हैं, पूर्वजों की पूजा करते हैं, सैर-सपाटा आदि करते हैं। खास तौर पर वसंत का स्वागत करने के लिये लोग अंडों को सीधा खड़ा करने का खेल खेलते हैं। इस रीति-रिवाज़ का इतिहास 4000 वर्ष से अधिक हो गयी है।

रेडियो प्रोग्राम