लाओशे टी हाउस

2021-03-15 16:39:12

लाओशे टी हाउस पेइचिंग शहर के केंद्र में स्थित छ्येनमन क्षेत्र में मौजूद है। कहा जा सकता है कि यह टी हाउस अंतर्राष्ट्रीय बड़े शहर पेइचिंग का एक नेमकार्ड बन गया है। गौरतलब है कि श्री लाओशे चीन के प्रसिद्ध आधुनिक लेखक हैं। और उन्होंने《टी हाउस》नामक एक नाटक लिखा, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। यही तो इस टी हाउस के नाम का मूल है। लाओशे टी हाउस की स्थापना वर्ष 1988 में हुई। इसके अंदर वातावरण बहुत सुहावना है, और पुरातन पेइचिंग शहर की विशेषताएं भी शामिल की गयी हैं।

रेडियो प्रोग्राम