लालटेन उत्सव का मज़ा लें

2021-02-26 16:40:55

चीनी पंचांग के अनुसार हर वर्ष की 15 जनवरी को लालटेन उत्सव होता है। इस उत्सव पर लोग तरह-तरह की लालटेनों को देखना पसंद करते हैं। ऐतिहासिक दस्तावेज के अनुसार यह रिवाज़ चीन में बौद्ध धर्म के प्रवेश से जुड़ा है।

लालटेन उत्सव के मौके पर लालटेन देखना, चिपचिपे चावल के लड्डू खाना, पहेली खेलना, आतिशबाजी करना आदि गतिविधियां आयोजित होती हैं।

चिपचिपे चावल के लड्डू लालटेन उत्सव का विशेष व आवश्यक व्यंजन माने जाते हैं। इसमें सुखमय जीवन के प्रति प्राचीन लोगों की आशा छिपी हुई है।

जानकारी के अनुसार यह भोजन सूंग राजवंश में पैदा हुआ। इसके अंदर   चीनी, गुलाब, तिल, अखरोट, बीन पेस्ट आदि की भराई की जाती है। बाहर से चिपचिपे चावल का आटा लगाया जाता है। उत्तर चीन में इसे युआनश्याओ और दक्षिण चीन में थांगयुआन कहते हैं। माना जाता है कि इसे खाने से घर में सुख संपति आती है।

रेडियो प्रोग्राम