सीएमजी का 2021 चीनी वसंत त्योहार रात्रि समारोह के शानदार कार्यक्रम

2021-02-12 20:12:06

11 फरवरी की रात यानी चीनी परंपरागत नये साल की पूर्व-बेला पर चाइना मीडिया ग्रुप का वर्ष 2021 वसंत त्योहार (चीनी नववर्ष महोत्सव) रात्रि समारोह पूरे विश्व के उन्मुख आयोजित हुआ। जो वैश्विक दर्शकों के लिए एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम है।

चालू साल के छुनवान यानी वसंतोत्सव में न केवल गीत, नृत्य, मार्शल आर्ट, ओपेरा जैसे प्रचुर कलात्मक कार्यक्रम शामिल हैं, ब्लकि कलात्मक रूप से चीन में गरीबी उन्मूलन और कोविड-19 के नियंत्रण की उपलब्धियां और परंपरागत संस्कृति दर्शायी गयी। परंपरागत टीवी के अलावा कई न्यू मीडिया मंचों पर एआई प्लस, ऑटोस्टीरियोस्कोपी जैसी नयी तकनीकों का प्रयोग भी किया गया और दर्शकों के साथ पारस्परिक प्रतिक्रया को मजबूती मिली है।

अमेरिका, फ्रांस, इटली, रूस, जापान, ब्राजील, आस्ट्रेलिया, भारत, यूएई, मलेशिया व दक्षिण अफ्रीका आदि 170 से अधिक देशों व क्षेत्रों के 600 से अधिक मीडिया ने इस वर्ष के छुनवान का सीधा प्रसारण किया या इसकी रिपोर्टिंग की।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम