बोलते चीनी खजाने---स्वर्ण जड़ित चांदी की केतली

2021-02-08 18:08:16

    प्राचीन काल में तीन यूनानी देवियों के बीच सबसे आकर्षक देवी के लिए प्रतिस्पर्धा होती थी। देवता पेरिस ने प्रेम देवी को सबसे सुंदर स्वर्णिम सेब दिया। क्योंकि प्रेम देवी ने उन्हें लोक दुनिया में सबसे सुन्दर महिला देने का वचन दिया। कुछ साल बाद पेरिस स्पार्टा में रानी हेलेन से मिले, दोनों में प्रेम हुआ, फिर भाग गए। राजा ने बेहद गुस्सा होकर युद्ध छेड़ा, एक दशक में ट्रॉय पर कब्जा किया। राजा हेलेन की हत्या करवाना चाहते थे, लेकिन उस सुन्दर चेहरे को देखकर दिल नरम हो गया। राजा और रानी फिर एक साथ रहे।

    यह कहानी स्वर्ण जड़ित चांदी की केतली पर अंकित है। 1983 में निंगश्या के कुय्वान में उत्तरी चोउ राजवंश के महा जनरल ली श्येन के मकबरे में इसका पता लगाया गया।

 

रेडियो प्रोग्राम