चीनी बैल वर्ष के बारे में जानकारी

2021-02-04 19:44:06

4 फरवरी से ही चीनी लोगों ने औपचारिक तौर पर पारंपरिक नववर्ष में प्रवेश कर लिया है। चीनी पारंपरिक पंचांग को 12 वर्षों में 12 पशुओं से नामांकित किया जाता है, जिसे“शंगश्याओ वर्ष”कहा जाता है। बारी-बारी में चूहा, बैल, बाघ, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, भेड़, बंदर, मुर्गा, कुत्ता, सूअर 12 सालों में एक चक्र बनता है। एक व्यक्ति का जन्म किस शंगश्याओ वर्ष में हुआ, तो उसकी जन्म राशि उसी वर्ष के जानवर की होती है।

12 शंगश्याओ का उद्गम प्राचीन काल में पशु पूजा से संबंधित है। चीन में शंगश्याओ और जन्म राशि के संदर्भ में सबसे पहले का रिकॉर्ड दो हज़ार साल पहले का है। शंगश्याओ संस्कृति चीनी संस्कृति का महत्वपूर्ण भाग है।

चीनी पारंपरिक नव वर्ष बैल (चीनी भाषा में न्यू कहा जाता है) का वर्ष है। चीनी लोगों की नजर में बैल दृढ़ता, दया, परिश्रम और समर्पण का प्रतिनिधित्व करता है। इसके साथ ही बैल बहुत अच्छा, बहुत बलवान और अन्य विशेषताओं का भी प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए लोग दूसरों की प्रशंसा करते समय आम तौर पर“न्यू”शब्द का उपयोग करते हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम