शी चिनफिंग ने क्वेइचो का निरीक्षण दौरा किया

2021-02-04 15:19:16

चीनी पंचांग के अनुसार वसंत त्योहार से पहले चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने क्वेइचो का निरीक्षण दौरा किया और स्थानीय अधिकारियों और जनता से मुलाकात की। 3 फ़रवरी की दोपहर बाद वे बिज्ये शहर की छ्येनशी काऊंटी पहुंचे। वहां उन्होंने वूच्यांग नदी के पारिस्थितिकी पर्यावरण का जायजा लिया, और म्याओ जाती के ह्वावू गांव जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। गांव के सांस्कृतिक मैदान में शी चिनफिंग ने अल्पसंख्यक जाति के लिये आयोजित वसंत त्योहार से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने वाली जनता के साथ स्नेहपूर्ण रूप से आदान-प्रदान किया। साथ ही, उन्होंने सारे देश की विभिन्न जातीय जनता को वसंत त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि वसंत त्योहार से पहले बुनियादी अधिकारियों और जनता से मिलना हर वर्ष महासचिव शी चिनफिंग की एक महत्वपूर्ण गतिविधि ही है। इस बार उन की छवि क्वेइचो प्रांत में रहने वाले लोगों की नज़र में आयी। यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद वसंत त्योहार से पहले उनका निरंतर नौवां निरीक्षण दौरा है।

ह्वावू गांव वूच्यांग नदी के किनारे पर स्थित है। जहां म्याओ, ई व हान जाति के लोग रहते हैं। उनमें म्याओ जाति के लोगों का अनुपात 96.7 प्रतिशत तक जा पहुंचा है और वूच्यांग नदी तो शी चिनफिंग के निरीक्षण दौरा का पहला पड़ाव बन गया।

शी चिनफिंग ने क्वेईचो के प्रति स्पष्ट आग्रह किया। वर्ष 2015 में जब उन्होंने क्वेइचो का दौरा किया, तो उन्हें आशा है कि क्वेइचो को विकास और पारिस्थितिकी पर्यावरण दोनों को सुनिश्चित करना चाहिये, और विकास का एक नया रास्ता खोलना चाहिये। इस बार शी चिनफिंग ने सबसे पहले वूच्यांग नदी की स्थिति देखी। वहां क्वेइचो प्रांत के पारिस्थितिकी पर्यावरण निगरानी केंद्र के प्रधान थू चिच्यांग ने महासचिव के लिये वुच्यांग नदी के जल की गुणवत्ता का परिचय दिया। फिर शी चिनफिंग गरीबी उन्मूलन कार्य का परिणाम देखने के लिये किसानों के घर गये।

महासचिव शी चिनफिंग इसलिये चीन के पश्चिम क्षेत्र और जातीय क्षेत्र पर बड़ा ध्यान देते हैं, क्योंकि ये क्षेत्र सबसे गरीब हैं। वर्तमान में निरंतर कोशिश के बाद सबसे गरीब क्षेत्रों की स्थिति भी बेहतर हो गयी है। पर गरीबी उन्मूलन कार्य समाप्त करके हम क्या करेंगे? वर्ष 2021 के नव वर्ष पर शी चिनफिंग द्वारा दी गयी शुभकामनाओं में उन्होंने यह कहा कि हमें ग्रामीण पुनरुत्थान का सुन्दर चित्र बनाने और समान समृद्ध के लक्ष्य की ओर से स्थिरता के साथ आगे बढ़ना चाहिये।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम