“तीन बैल”सुखमय की ओर बढ़ते रहेंगे

2021-02-04 19:47:24

चीन में सबसे महत्वपूर्ण त्योहार वसंतोत्सव आने वाला है। चीनी पंचांग का नववर्ष“बैल वर्ष”है। चीनी लोगों की नजर में बैल दृढ़ता,दया,परिश्रम और समर्पण का प्रतिनिधित्व करता है। लोग अकसर“बैल की भावना”का उपयोग कर उन लोगों की प्रशंसा करते हैं, जो बहुत मेहनत से काम करते हैं और निस्वर्थ योगदान देते हैं। चीन के सर्वोच्च नेता ने सरकारी अधिकारियों को“जनता की सेवा करने का बैल, सृजनात्मक विकास करने का बैल, कठोर प्रयास करने का बैल”बनने को प्रोत्साहन दिया। इसे चीनी लोग“तीन बैलों वाली भावना”कहते हैं।

इस वीडियो में तीन“न्यू”(बैल) अक्षर से एक नया अक्षर“पन”कायम हुआ। इसका मतलब आगे की ओर बढ़ना है।

चीनी पारंपरिक पंचांग का नववर्ष आने पर हम आपको“तीन बैल”भेट करेंगे। कामना है कि आप बैल की तरह मेहनती से काम करेंगे, नवाचार करते हुए प्रयास करेंगे, अपने कार्य और जीवन को अच्छी दिशा की ओर बढ़ाएंगे। जिन्दगी की फसल प्राप्त करेंगे, सुखमय और सुनहरे भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।

(श्याओ थांग) 

रेडियो प्रोग्राम