चीनी राष्ट्रपति का नव वर्ष पर संदेश

2020-12-31 22:13:36

वर्ष 2021 के आगमन पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चाइना मीडिया ग्रुप और इंटरनेट के जरिए नव वर्ष का बधाई संदेश जारी किया। 

शी चिनफिंग के अनुसार 2020 एक असाधारण साल रहा है। कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने में प्रत्येक व्यक्ति ने महान कार्य किया है। वे कोविड-19 से संक्रमित सभी रोगियों के प्रति सद्भावना प्रकट करना चाहते हें, और सभी वीरों को भी सलाम करना चाहते हैं। शी चिनफिंग ने कहा कि महामारी की रोकथाम व नियंत्रण का रास्ता बहुत लंबा है और महत्वपूर्ण भी। विश्व के विभिन्न देशों की जनता को हाथ में हाथ डालकर जल्द ही महामारी को दूर करना चाहिये, और ज्यादा सुन्दर पृथ्वी घर का निर्माण करने की कोशिश करनी चाहिये।

शी चिनफिंग ने कहा कि विश्व के मुख्य आर्थिक समुदायों में चीन ने सबसे पहले सकारात्मक वृद्धि प्राप्त की। मौजूदा मापदंडों के तले लगभग 10 करोड़ ग्रामीण आबादी व्यापक रूप से गरीबी के पंजे से मुक्त हो गयी है। विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुईं हैं। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि भविष्य में चीन ज्यादा साहस के साथ सुधार को गहन करेगा, और खुलेपन का विस्तार करेगा।

वर्ष 2021 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की सौवीं वर्षगांठ मनायी जाएगी। शी चिनफिंग ने फिर एक बार चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सत्तारुढ़ विचार पर प्रकाश डाला, यानी जनता से केंद्रित होने की बात की।

“सही विचार कभी अकेला नहीं होता। दुनिया एक परिवार जैसी है।”

शी चिनफिंग कामना करते हैं कि विश्व के विभिन्न देशों और जनता को सुख, शांति व समृद्धि मिल सकेगी।

रेडियो प्रोग्राम