शीछाहाई:प्राचीनता व आधुनिकता को जोड़ने वाली झील

2020-12-25 14:31:38

शीछाहाई झील पेइचिंग के केंद्र में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 34 हेक्टेयर है। चीन के युआन राजवंश से झील के आसपास का क्षेत्र व्यापारिक लिहाज़ से बहुत समृद्ध था। यहां न सिर्फ़ दस बौद्ध मंदिरों की स्थापना की गयी, बल्कि कई दरबारियों ने भी अपने भवनों का निर्माण किया। क्योंकि वह जलमार्ग परिवहन का टर्मिनल होता था, इसलिये उसे पेइचिंग का प्राचीन बंदरगाह भी कहा जाता है। वर्तमान में शीछाहाई व आसपास की ऐतिहासिक जगहें पेइचिंग में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बन गयी हैं।

रेडियो प्रोग्राम