फूतोंग क्षेत्र : 30 वर्षों में बना एक करिश्मा

2020-11-09 15:45:32 CRI

शांगहाई का फूतोंग क्षेत्र एक ऐसा स्थल है, जो समूचे देश के क्षेत्रफल का 1/8000 भाग है, लेकिन यहां पूरे देश में 1/80 की जीडीपी का मूल्य बनता है। पहले की खेती योग्य भूमि से आज के गगनचुंबी वाले वन तक, फूतोंग के विकास को केवल 30 साल लगे। साल 2019 में फूतोंग की जीडीपी 12 खरब 73 अरब 40 करोड़ युआन थी, जो 30 साल पहले से 211 गुना अधिक रहा।

फूतोंग में विश्व में दूसरी ऊंची इमारत शांगहाई केंद्र इमारत खड़ी है, जिसकी ऊँचाई 632 मीटर है। इस इमारत में कुल 132 मंजिलें हैं, और कुल क्षेत्रफल 5 लाख 78 हज़ार वर्ग मीटर है। इस इमारत में वाणिज्य क्षेत्र, कार्यालय क्षेत्र, प्रदर्शनी क्षेत्र, हॉटल और शीर्ष मंजिल पर पर्यटन क्षेत्र मौजूद हैं। पूरी इमारत में 106 लिफ्ट हैं, जिनमें शीर्ष मंजिल पर पर्यटन क्षेत्र तक पहुंचने वाली लिफ्ट की गति प्रति घंटा 64 किलोमीटर है, जो साधारण लिफ्ट की गति का दोगुना है। मात्र 55 सैकंडों में ही लोग बिल्डिंग के टॉप पर पहुंच सकते हैं।

वर्तमान में फूतोंग क्षेत्र में कुल 285 गगनचुंबी इमारतें हैं, जिनमें 97 इमारतों का वार्षिक कर राजस्व 10 करोड़ युआन तक पहुंच गया। यह संख्या चीन के भीतरी क्षेत्र की एक काउंटी की समग्र आर्थिक मात्रा के बराबर है।

तीस वर्षों में शांगहाई के फूतोंग क्षेत्र ने चीन में सुधार और खुलेपन का आर्थिक करिश्मा किया है। नए युग में प्रवेश कर यहां अपनी अद्भुत कहानी सुनाना जारी रखेगा।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम