चीन में कारोबार करने पर बड़ा विश्वास है : मिचेलिन सीईओ

2020-10-29 15:20:52 CRI

मिचेलिन चाइना के सीईओ कमरान वोसोघी ने हाल ही में सीजीटीएन को दिये एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि कोविड-19 महामारी के बुरे प्रभाव से मिचेलिन पर बड़ा प्रभाव पड़ा है, लेकिन वे चीन में भावी कारोबार पर पक्का विश्वास रखते हैं।

उन्होंने बताया कि महामारी के दौरान लोकडाउन जैसे कदमों से टायर बाजार को बड़ा धक्का लगा है। कई कारखाने महामारी के कारण बंद हुए हैं। टायर उद्योग यातायात से घनिष्ठ संबंध रखता है। वस्तुओं और यात्रियों के परिवहन की कमी से टायरों की मांग में भी कमी आयी है। वे चीन के भावी बाजार के प्रति आशावान हैं। उनका विश्वास है कि चीन की मजबूत घरेलू मांग मौजूद है।

उन्होंने जानकारी दी कि इस जुलाई में उन्होंने चीन अंतरराष्ट्रीय आयात मेले के आयोजन आयोग के साथ एक मैमोरेंडम पर हस्ताक्षर किये। इसके अनुसार वे वर्ष 2021 से 2023 तक इस मेले में भाग लेंगे। उनकी आशा है कि वे आने वाले कई वर्षों में चीनी आर्थिक वृद्धि के साथ बढ़ेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि मिचेलिन को चीन में 30 से अधिक साल हो गये हैं। उन्हें आशा है कि वे यहां कम से कम और सौ साल तक बने रहेंगे। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम