महामारी का मुकाबला : हजारों व्यक्तियों के संकल्प से महामारी को रोकने की महान दीवार खड़ी हुई

2020-09-05 19:41:49 CRI

महामारी अचानक फैलने से वुहान शहर में वायरस से संक्रमित रोगियों की संख्या तेज़ी से बढ़ी। महामारी की रोकथाम में चिकित्सा संसाधनों का अभाव नजर आया। महामारी से संक्रमित रोगियों का इलाज करने के लिए वुहान शहर में 1000 बिस्तर वाले एक विशेष अस्पताल का निर्माण करना पड़ा। पूरा निर्माण करने में केवल दस दिन का वक्त लगा। हरेक निर्माताओं ने इस परियोजना को पूरा करने के लिए अपनी सारी शक्ति डाली। और महामारी शुरू होने के दिनों में चिकित्सा सुरक्षा सामग्री की गंभीर कमी भी हुई। राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग समेत सरकारी विभागों ने विशेष कार्य दल स्थापित कर समस्याओं का समाधान किया। केवल वुहान शहर में प्रति दिन 12.5 हजार चिकित्सा सुरक्षा सामग्री की आवश्यकता थी। जो पूरे देश की उत्पादन क्षमता से भी अधिक थी। केंद्र सरकार ने उत्पादन क्षमता का विस्तार करने के लिए तत्काल तालमेल बिठाया। उधर 90 लाख आबादी वाले वुहान शहर को बन्द करने के बाद निवासियों के रोजमर्रा की आवश्यकता की चीज़ों की गारंटी करना भी एक अत्यंत मुश्किल काम था। ऐसी समस्या के समाधान में चीनी सरकारी व्यवस्था की श्रेष्ठता जाहिर हुई।

रेडियो प्रोग्राम