चीन में विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 75वीं वर्षगांठ मनाई गयी

2020-09-03 16:27:44 CRI

3 सितंबर को चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 75वीं वर्षगांठ है। उस दिन सुबह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और देश के राजनेताओं ने पेइचिंग के पश्चिम उपनगर लूगोछ्याओ स्थित चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की शहीद स्मारक आकर राजधानी के विभिन्न तबकों के प्रतिनिधियों के साथ शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

पुष्पांजलि अर्पित रस्म में उपस्थित सभी लोगों ने चीन का राष्ट्र गान गाया। जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों, जनरलों के परिजनों, शहीदों के परिजनों, चीनी जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध में योगदान देने वाले अंतरराष्ट्रीय मित्रों के परिजनों के प्रतिनिधियों, तथा राजधानी के विभिन्न जगत के नागरिकों के प्रतिनिधियों ने रस्म में भाग लिया।

गौरतलब है कि 2014 में चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के सातवें पूर्णाधिवेशन में 3 सितंबर को चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध का स्मृति दिवस निश्चित किया गया। इसके बाद हर साल के 3 सितंबर को चीन में संबंधित स्मृति गतिविधि आयोजित की जाती है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम