सेना दिवस पर शांति रक्षा मैदान में चीनी महिला सैनिकों की श्रद्धांजलि

2020-08-01 18:02:43 CRI

गत वर्ष के मई में माली के शांति रक्षा क्षेत्र में तैनाती के बाद चीन के सातवें खेप वाले शांति रक्षा चिकित्सा दल की 14 महिला सैनिक माली में गयीं। वहां उन्हें खराब प्राकृतिक पर्यावरण, बार-बार होते आतंकवादी हमलों, अचानक पैदा हुई कोविड-19 महामारी का सामना करना पड़ा। संयुक्त राष्ट्र संघ की नज़र में इस सब से खतरनाक शांति रक्षा कर्तव्य क्षेत्र में उन्होंने अन्य साथियों के साथ सफलतापूर्वक विभिन्न चिकित्सा शांति रक्षा कर्तव्य पूरा किया।

एक वर्ष में सातवें खेप वाले शांति रक्षा चिकित्सा दल ने कुल 2944 व्यक्तियों का इलाज किया। उन में 15 लोगों की हालत बहुत गंभीर है। 58 बार ऑपरेशन किया गया। 13 बार हवाई जहाज से घायलों का स्थानांतरण किया गया। और उड़ान का कुल माइलेज 34 हजार किलोमीटर तक पहुंच गया। जब शांति रक्षा कर्तव्य क्षेत्र में कोविड-19 महामारी का प्रकोप हुआ, तो चीनी माध्यमिक अस्पताल ने वास्तविक कार्वराई से अपनी क्षमता दिखायी। उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ के कमांडर से पुरस्कार मिलने के अलावा शांति रक्षा मैदान में जान की रक्षक की उपाधि भी मिली।

अभी तक सातवें खेप वाले शांति रक्षा चिकित्सा दल में और छै महिला सैनिक अपने पद पर निरंतर रूप से काम करती हैं। वे इस शांति रक्षा कर्तव्य क्षेत्र में अपना दूसरा सेना दिवस मनाएंगी। यहां हम माली में सभी महिला सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम