शी चिनफिंग ने यिनछुआन का निरीक्षण दौरा किया

2020-06-10 12:39:58 CRI

शी चिनफिंग ने यिनछुआन का निरीक्षण दौरा किया

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने 9 जून को निंगश्या ह्वेई स्वायत्त प्रदेश के यिनछुआन शहर का निरीक्षण दौरा किया। उन्होंने क्रमशः होलैन काऊंटी के धान व मछली ग्रामीण इको टूरिज्म पार्क और पूर्वी होलैन पहाड़ के अंगूर बग़ीचे का दौरा किया। वहां उन्होंने विशेष कृषि व्यवसाय का विकास करने, और होलैन पहाड़ के पारिस्थितिक संरक्षण के बारे में जानकारी हासिल की।

धान व मछली ग्रामीण इको टूरिज्म पार्क में धान के खेत और मछली के तालाब का पुनःनियोजन किया गया। जिससे प्रकृति, कृषि, मत्स्य पालन, मनोरंजन व पर्यटन जोड़कर आसपास के किसानों को रोजगार के मौके दिये गये। साथ ही किसानों की आय भी बढ़ चुकी है।

गौरतलब है कि पूर्वी होलैन पहाड़ विश्व में अंगूर उगाने और उच्च गुणवत्ता वाली वाइन के उत्पादन की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। वर्ष 2019 में स्थानीय वाइन का व्यापक उत्पादन मूल्य 23 अरब युआन तक पहुंच गया।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम